I.B.P.S Ki Taiyari Kaise Karen? कम से कम समय मे तैयारी करने के लिए यहाँ से जाने Important Tips
I.B.P.S Ki Taiyari Kaise Karen?
आज के इस पोस्ट में हम आपको I.B.P.S कैसे बने इसकी सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से बतायेंगे इसलिए आप इस पोस्ट को आखिर तक पढ़े, I.B.P.S परीक्षा बहुत अधिक लोकप्रिय है, इस परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र भाग लेते है, बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए I.B.P.S पीओ परीक्षा, I.B.P.S क्लर्क परीक्षा, I.B.P.S स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा, I.B.P.S आरआरबी परीक्षा का आयोजन किया जाता है, आप अपनी योग्यता के अनुसार शामिल हो सकते है. I.B.P.S की तैयारी करने की सम्पूर्ण जानकारी आपको इस पोस्ट में निचे दी गई है
I.B.P.S क्या होता है?
I.B.P.S का पूरा नाम बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान है, I.B.P.S के माध्यम से स्टेट बैंक को छोड़ कर, लगभग सभी बैंको में भर्ती की जाती है, बैंक के लिए I.B.P.S में I.B.P.S पीओ परीक्षा, I.B.P.S क्लर्क परीक्षा, I.B.P.S स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा, I.B.P.S आरआरबी परीक्षा, इन सभी परीक्षा का आयोजन करता है.
I.B.P.S Exam Process क्या है?
I.B.P.S परीक्षा तीन चरणों में संपन्न होती है:
- प्रारम्भिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- साक्षात्कार (Interview)
- I.B.P.S क्लर्क परीक्षा में साक्षात्कार नहीं होता है |
इसे आप टेबल में देखकर आसानी से समझ सकते है.
परीक्षा | प्रथम चरण | दूसरा चरण | तीसरा चरण |
I.B.P.S पीओ परीक्षा | प्रारम्भिक परीक्षा | मुख्य परीक्षा | साक्षात्कार |
I.B.P.S क्लर्क परीक्षा | प्रारम्भिक परीक्षा | मुख्य परीक्षा | – |
स्पेशलिस्ट ऑफिसर परीक्षा | – | मुख्य परीक्षा | साक्षात्कार |
I.B.P.S आरआरबी परीक्षा | प्रारम्भिक परीक्षा | मुख्य परीक्षा | साक्षात्कार |
नकारात्मक अंकन
सही उत्तर के प्राप्त कुल अंको में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काट लिया जाता है, इसलिए इसमें केवल सही उत्तर का ही चयन करना चाहिए, कभी भी अंदाजा लगाकर प्रश्रों का उत्तर न दे.
I.B.P.S परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम क्या है?
इन विषयों के अध्ययन अच्छे से करके आप परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते है, इस परीक्षा के लिए यह मुख्य विषय इस प्रकार है-
- रीजनिंग
- अंग्रेजी भाषा
- समान्य ज्ञान
- मात्रात्मक योग्यता
- कंप्यूटर
I.B.P.S परीक्षा की तैयारी हेतु Important Tips And Tricks?
- अधिक से अधिक प्रश्नो को हल करें इससे आपका नॉलेज और स्पीड दोनों बढेंगी.
- सभी विषयों के लिए समय निर्धारित करें, अब आपको सभी विषयों के लिए समय निकलना होगा.
- आपको पहले पूछे गए प्रश्न पत्रों को हल करना चाहिए.
- आपको दैनिक खबरों से अपडेट रहना है इसके लिए आपको मासिक पत्रिका जरुर पढनी चाहिए.
- आपको सभी टॉपिक के नोट्स बनाने चाहिए. जिससे आपको जल्दी याद हो सके
Some Important Link
Official website | Click Here |
Home page | Click Here |
Latest update | Click Here |
Notification | Click Here |
Telegram Link | Click Here |
Disclaimer:- हमारे द्वारा दिया गया यह जानकारी हम और हमारी टीम आप तक पहुंचाती है हमारा उद्देश्य है शिक्षा जानकारी, सरकारी योजना, लेटेस्ट जॉब तथा डेली अपडेट से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचाना है, जिससे आप इसके बारे में अच्छी तरह जान सके, इससे जुड़ा कोई भी निर्णय आपका अंतिम निर्णय होगा इसमें हम और हमारी टीम का कोई भी सदस्य जिम्मेदार नहीं होगा
धन्यवाद ।